ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20250808 WA00081 बॉर्डर पर फौजियों के रक्षासूत्र बांधने जा रही 50छात्राओं का बीकानेर में स्वागत Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल मथुरा वृंदावन वात्सल्य ग्राम जिसका संचालन साध्वी ऋतम्भरा जी करती है। वृंदावन से चलकर 50 छात्राओं का एक ग्रुप वाया भरतपुर, जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर होते हुए लोंगेवाला बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों को रक्षाबंधन के त्यौहार पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए जा रही है।
इन छात्राओं का बीकानेर पहुंचने पर सनातन धर्म रक्षा समिति द्वारा स्वागत करते हुए उनके रात्रि विश्राम,भोजन, प्रातः नाश्ता इत्यादि की व्यवस्था स्थानीय बिश्नोई धर्मशाला में की।

इन छात्राओं का सनातन धर्म रक्षा समिति के बालसन्त छैल बिहारी, लॉट्स डेयरी के अशोक मोदी, सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ,एड बजरंग छींपा, प्रहलाद सिंह मार्शल, शशि कला राठौर,अनिल वशिष्ठ, शिव लाल मेघवाल,, अरुणा छींपा, सुमन पंचारिया, जशोदा पंचारिया, जयश्री भाटी,सीपी तिवाड़ी(मानसा) सुर श्याम आदि ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।
प्रातःकाल सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी ने छात्राओं का स्वागत करते हुए संवाद किया तथा सैनिकों के रक्षा सूत्र बांधने के उनके विचारों की सराहना की।उन्होंने अपने विचार प्रकट करते हुए छात्राओं का मनोबल बढ़ाया तथा बीकानेर के दर्शनीय स्थलों पर भृमण करवाने का वादा किया।


Share This News