ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250808 WA0006 scaled स्वतंत्रता के रंग, स्वच्छता के संग’ जिला कलक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छताः स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व और अभिमान का दिन है। इस दिन राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता अर्पित करने के साथ स्वच्छता की अभिनव मुहिम भी चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखना हमारा सामूहिक दायित्व है। इसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा आमजन के सहयोग से स्वंतत्रता दिवस पर 8 से 15 अगस्त तक स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहन लाल ने बताया कि अभियान के तहत गुरुवार को जिले के स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसी श्रृंखला में 9 से 15 अगस्त तक ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का सघन अभियान चलाया जाएगा। जल संग्रहण स्त्रोतों की सफाई करवाई जाएगी।

प्लास्टिक वेस्ट का संग्रहण करते हुए इनसे कलात्मक वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी तथा श्रेष्ठ कलाकृति बनाने वालों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष, जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतुराज महला, अधीक्षण अभियंता धीर सिंह गोदारा, राजीविका के प्रबंधक श्री दिनेश मिश्रा, कनिष्ठ तकनीकी सहायक रामनिवास, प्रदीप पांडिया आदि मौजूद रहे।


Share This News