IMG 20250527 111143 1 रक्षाबंधन को आमजन के बीच में मनाएगी बीजेपी Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार “रक्षा बन्धन पर्व” के बीकानेर देहात जिला संयोजक व सह-संयोजकों की धोषणा आज हुई है जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अनुशंसा पर रक्षा बन्धन पर्व कार्यक्रम का दिलीप सिंह राजपुरोहित को संयोजक व कुसुम शर्मा, पूजा मोहता को सहसंयोजक बनाया गया है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया भाजपा रक्षाबंधन पर्व को सेवा, संगठन और समर्पण के रूप में मनाएगी आगामी 8 से 10 अगस्त तक पूरे बीकानेर देहात में रक्षाबंधन पर्व को जनसहभागिता, संगठनात्मक सहभागिता और सामाजिक समर्पण के साथ भव्य रूप में मनाने जा रही है पार्टी के कार्यकर्ता रक्षा के इस पर्व को सामाजिक एकता और सेवा का अवसर के मूलभाव के साथ जिलों, विधानसभाओं और मंडलों में समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाएंगे रक्षाबंधन प्रेम भाईचारे का एक पर्व है इस पर्व पर बीजेपी आमजन के बीच में मनाएगी।


Share This News