ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250806 WA0023 बजरी का अवैध खनन करने पर 16.85 करोड़ का लगाया जुर्माना Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग ने अवैध खनन के विरुद्ध की संयुक्त कार्रवाई। बीकानेर में खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग ने अवैध खनन के विरुद्ध संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बजरी का अवैध खनन करने पर खनन कर्ताओं पर 16.85 करोड़ का जुर्माना लगाया है। खनिज अभियंता श्री महेश प्रकाश पुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अवैध खनन, निर्गमन, भंडारण की आकस्मिक चेकिंग के दौरान अवैध खननकर्ता के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को कोलायत तहसील के हाडला भाटियान क्षेत्र में खातेदारी भूमि में बजरी के अवैध खनन की जानकारी मिलने पर खनिज विभाग के तकनीकी कर्मचारी श्री रमेश गहलोत, खनिकार्यदेशक-2 श्रीमती संतोष डूडी व हल्का पटवारी हाडला भाटियान श्री वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से संबंधित क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।

मौके पर हल्का पटवारी ने बताया कि उक्त भूमि खातेदारी है, जिसके खातेदार क्रमशः श्री जगमाल सिंह, श्री छैलूसिंह व श्रीमती नारायणी कंवर है। उक्त भूमि में खनिज विभाग की ओर से खनन को लेकर कोई स्वीकृति जारी नहीं की गई है। लिहाजा बजरी खनन को अवैध मानते हुए उक्त खातेदारों के खिलाफ 2 लाख 80 हजार 8 सौ टन खनिज बजरी का मौका पंचनामा बनाया गया और 16.85 करोड़ की शास्ति लगाई गई। श्री पुरोहित ने बताया कि विभाग द्वारा आगे भी अवैध खनन कर्ताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।


Share This News