Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के श्रीकोलायत में स्मार्ट फ्रेंड्स क्लब बीकानेर द्वारा विभिन्न राजकीय विद्यालयों में शिक्षण सामग्री जिसमें बेग, कॉपी, स्लेट, पेंसिल, रबर एवं शॉपनर का वितरण किया गया। मुख्य समारोह राजकीय प्राथमिक विद्यालय नई आबादी नाईयों की बस्ती कोलायत में श्री किशन दान चारण जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय उच्च शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान बीकानेर प्राचार्य डॉ रामगोपाल जी शर्मा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कोलायत श्री सुनील कुमार जी वर्मा एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा श्री शिव शंकर जी चौधरी एवं कोठारी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर वी के असवाल थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पी ई ईओ नाईयों की बस्ती श्री सुनील कुमार बिश्नोई ने की।
कार्यक्रम में अतिथियों के हाथों शिक्षण सामग्री पाकर नन्हे मुन्ने बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रह रहा था बच्चे शिक्षण सामग्री प्रकार अत्यंत हर्ष और खुशी से प्रफुलित हो रहे थे। विद्यालय में पूर्व में कार्यरत रही शिक्षिका श्रीमती सुनीता जोशी की स्मृति में जोशी परिवार बीकानेर द्वारा इस विद्यालय में एक आदर्श कक्षा कक्ष तैयार करवाया गया जिसका उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा श्री किशन दान चारण द्वारा किया गया।
जोशी परिवार द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक स्मार्ट टीवी, एक प्रिंटर, एक ठंडे पानी की मशीन एवं छात्रों के बैठने के लिए बड़ी दरी की व्यवस्था भी विद्यालय परिवार को ऊपर स्वरूप भेंट की।
अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया पौधारोपण कर इस पौधों को पेड़ बनाने की जिम्मेदारी विद्यालय परिवार को उपस्थित अतिथियों द्वारा दी गई।
तत्पश्चात स्मार्ट फ्रेंड्स क्लब द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय चाण्डासर के विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट स्वरूप वितरण की। जिसमें पी ई ई ओ चाण्डासर विश्व भारती जी शर्मा के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
स्मार्ट फ्रेंड्स क्लब बीकानेर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालासर के विद्यार्थियों को भी शिक्षण सामग्री डॉ. वी के असवाल एवं प्रधानाचार्य श्री श्याम सुंदर परिहार व स्मार्ट फ्रेंड्स क्लब के माध्यम से वितरित की गई।
सामग्री वितरण कार्यक्रम मे स्मार्ट फ्रेंड्स क्लब बीकानेर के रोहिताश काँटीया ,रामकुमार बामनिया ,मनीष मेघवाल, बाबू लाल जनागल ,भवानी शंकर बानिया, मुकेश जेवरिया, अभिषेक लील, नेमाराम कांटीया ,सुंदर लाल पंवार, कैलाश जयपाल,बाबूलाल बारूपाल, पंकज कड़ेला, नन्दलाल कच्छावा, ,दीनदयाल जनागल, मुकेश उपाध्याय एवं गणमान्य ग्रामीणों की उपस्थिती रही।
प्रधानाचार्य श्री श्याम सुंदर पडिहार, विश्व भारती जी शर्मा एवं मधुसूदन जी पुरोहित ने स्मार्ट फ्रेंड्स क्लब बीकानेर का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।