ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
jesr3k3o khatu shyam mandir rajasthan darshan खाटू श्यामजी का दो दिवसीय मेला शुरू, वीआईपी दर्शन बन्द, उमड़ा जन सैलाब Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में बाबा श्याम का सावन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी पर दो दिवसीय मेला मंगलवार से शुरू हो गया है, जो कल बुधवार को द्वादशी पर खीर चूरमे के भोग के साथ संपन्न होगा. आज 5 लाख से ज्‍यादा भक्‍त हाज‍िरी लगाएंगे. रींगस से खाटू धाम तक श्याम भक्त ही श्याम भक्त दिखाई दे रहे हैं. दो द‍िन VIP दर्शन नहीं होंगे.

शुक्ल पक्ष की एकादशी पर श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने सावन माह की हरियाली की तरह बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया है. हरियाली श्रृंगार में बाबा का दर्शन करने पर भक्‍तों का सारा दुख-दर्द खत्‍म हो जाता है. बाबा श्‍याम के भक्‍तों में ऐसा व‍िश्‍वास है. रींगस रेलवे स्टेशन पर श्याम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है, सभी ट्रेनें खचाखच भरी आ रही हैं. रेलवे स्टेशन पर पांव रखने तक की जगह नहीं है.

रींगस से लेकर खाटू धाम तक 17 किलोमीटर की दूरी पर श्याम भक्ति श्याम भक्त नजर आ रहे हैं. हाथों में केसरिया निशान और मुंह पर बाबा श्याम नाम का जयकारा लगाते निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने और जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने आने वाले श्याम श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करें इंतजाम किए हैं.

300 से ज्यादा मंदिर कमेटी के गार्ड तैनान क‍िए गए हैं. पुलिस प्रशासन भी दिन-रात श्याम भक्तों की सेवा सुरक्षा में जुटा हुआ है. उपखंड अधिकारी मोनिका सिमौर लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं. खाटूश्यामजी थानाधिकारी पवन चौबे और मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने आने वाले सभी भक्तों से अपील की है कि साफ सफाई का ध्यान रखें. शांतिपूर्वक बाबा के दर्शन करें।


Share This News