





Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर।शहर में एक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है। पीड़िता वर्किंग वीजा पर भारत में कार्यरत थी और बीकानेर के जेएनवी कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक निजी अपार्टमेंट में रह रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी मेले आयोजनों से जुड़ा दिनेश नामक व्यक्ति महिला को डिनर के बहाने एक होटल ले गया, जहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को राउंडअप कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में मामले में तत्परता दिखाई गई। सीओ आईपीएस विशाल जांगिड़ प्रकरण की जांच कर रहे हैं। पुलिस होटल व अन्य लोकेशनों की गहनता से जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की पहचान गोपनीय रखते हुए संवेदनशीलता से जांच शुरू कर दी है।




