ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250728 WA0025 scaled विधायक के आह्वान पर सरकारी स्कूलों के सर्वे का कार्य हुआ शुरू Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर,। बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास के आह्वान पर बीकानेर पश्चिम विधानसभा के सरकारी विद्यालयों का सर्वे कार्य सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने गंगाशहर स्थित भट्टड़ स्कूल, जस्सूसर गेट के बाहर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 15 के अलावा श्रीरामसर, सुजानदेसर, तेलीवाड़ा, एमएम स्कूल, जवाहर स्कूल, हर्षों का चौक, पाबूबारी आदि विद्यालयों का सर्वे कर विद्यालय भवन की सुरक्षा की स्थिति, बरसाती पानी के निकास, साफ-सफाई तथा शौचालय की स्थिति का सर्वे किया। विधायक जेठानंद व्यास ने सोमवार शाम अब तक हुए कार्यों का फीडबैक लिया और बचे हुए समस्त विद्यालयों में मंगलवार को सर्वे करते हुए करने के आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालय का सर्वे करने के उपरांत सर्वे रिपोर्ट तैयार करते हुए राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन को सौंप जाएगी। इसके साथ ही प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्य करवाने का आग्रह किया जाएगा। साथ ही विधायक निधि और भामाशाहों के माध्यम से स्कूलों को सुरक्षित बनाने की दिशा में कार्य होगा। उल्लेखनीय कि झालावाड़ में हुई घटना की पश्चात मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार पहल करते हुए विधायक व्यास ने रविवार को विद्यालय विकास और प्रबंधन समिति के सदस्यों को पत्र लिखा और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों के सर्वे का आग्रह किया।


Share This News