





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अनेक जिलों में मौसम पलटेगा। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में अगले 4 दिन राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर संभाग के जिलों में बारिश के आसार है। श्रीगंगानगर में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में भी आसमान में बादलो का डेरा है।




