IMG 20250527 111143 21 बीकानेर के इस मकान में लाखों रुपये की चोरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में चोरों के हौंसले बुलंद है। कोचरों के चौक में स्थित एक मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोचरों के चौक में नवरत्न कोचर के मकान में सेंधमारी कर चोरों ने करीब पांच किलो चांदी और सोने के आभूषण चुरा लिए। बताया जा रहा है कि मकान मालिक घर से बाहर गए हुए थे और पीछे से चोरों ने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। फिलहाल नया शहर पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।


Share This News