IMG 20250527 111143 21 बुलेट ट्रेन से जुड़ेगा राजस्थान! केवल इन जिलों को लाभ Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के अनेक जिले बुलेट ट्रेन के सफर से जुड़ेंगे। लेकिन जोधपुर बीकानेर इससे नही जुड़ सकेंगें। जानकारी के अनुसार मुंबई-अहमदाबाद के बीच 508 किमी लंबे बुलेट ट्रेन ट्रैक का काम तेजी से चल रहा है. 300 किमी ट्रैम बनकर तैयार भी हो चुका है. सिर्फ पटरियां बिछाई जानी है. यही ट्रैक अहमदाबाद से दिल्ली तक जोड़ा जाना प्रस्तावित है. यह ट्रैक उदयपुर-अजमेर-जयपुर-अलवर होते हुए दिल्ली तक जाएगा. इस तरह से राजस्थान में भी बुलेट ट्रेन का सपना साकार होगा. यह हाई स्पीड कॉरिडोर करीब 878 किलोमीटर लंबा होगा जिस पर बुलेट ट्रेन 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

फरवरी 2025 में संसद के शीतकालीन शत्र के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में बताया था कि दिल्ली-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का विस्तृत डीपीआर तैयार किया जा चुका है. इसकी रिपोर्ट की व्यवहारिकता का अध्ययन रेलवे मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है।


Share This News