ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250630 WA0014 जोधपुर डिस्कॉम, आईजीएनपी समेत कुछ विभागों द्वारा पिछले तीन महीनों की प्रगति नहीं बताने पर जताई नाराजगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

बजट घोषणाओं की एडीएम प्रशासन ने की समीक्षा, कुछ विभागों में कम प्रोग्रेस पर जताई नाराजगी

Thar पोस्ट न्यूज । एडीएम प्रशासन श्री रामावतार कुमावत ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार की वर्ष 2024-25 और 2025-26 की बजट घोषणाओं को लेकर विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में श्री कुमावत ने बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को लेकर जमीन आवंटन, वित्तीय स्वीकृति समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कुछ विभागों में कम प्रोग्रेस पर नाराजगी जाहिर की। जोधपुर डिस्कॉम, आरवीपीएनएल, पीएचईडी, आईजीएनपी,डीडीआर, मेडिकल कॉलेज द्वारा पिछले तीन महीनों की प्रोग्रेस नहीं बताने पर नाराजगी जाहिर करते हुए दुबारा रिपोर्ट मांगी गई। वहीं आईजीएनपी समेत कुछ विभागीय अधिकारियों के बैठक में न आने पर नोटिस जारी किया गया।

श्री कुमावत ने पिछले डेढ़ साल में हुई बजट घोषणाओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को सरकार की प्राथमिकताओं के हिसाब से बजट घोषणाओं को जल्द अमल में लाने हेतु दिशा निर्देशित किया गया। एडीएम ने सांखला फाटक, बीकानेर-कोटपूतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे, सिरेमिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, स्पाइनल इंजरी सेंटर, आदर्श सौर ग्राम चयन, पांचू में पीडब्ल्यूडी का सहायक अभियंता कार्यालय, विभिन्न जीएसएस बनाने को लेकर संबंधित विभागाध्यक्षों से प्रोग्रेस जानी।

श्री कुमावत ने विभागाध्यक्षों को बजट घोषणाओं की क्रियान्विति को धरातल पर उतारने को लेकर अच्छे से मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में श्री कु्मावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा अंतर्गत चल रहे शिविरों में बिजली विभाग की एफआरटी टीमों के नहीं जाने पर भी नाराजगी जताई। साथ ही बीसीएमओ के भी शिविर में नहीं आने को लेकर कहा कि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तहसील के अंतर्गत लग रहे किसी भी शिविर में जरूर हिस्सा लें। विदित है कि बजट घोषणाओं को लेकर प्रति माह दो बार रिव्यू बैठक की जाती है। ताकि सरकार की बजट घोषणाओं को धरातल पर जल्द से जल्द उतारा जा सके। बैठक में एडीएम सिटी श्री रमेश देव, नगर निगम उपायुक्त श्री यशपाल आहूजा, बीडीए सचिव श्री कुलराज मीणा समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News