ताजा खबरे
अनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन
IMG 20250527 111143 22 विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों व कार्मिक के खिलाफ मामला दर्ज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के सेरूणा गांव राजपुरा में करंट की चपेट में आने से हुई विवाहिता की मौत के मामले में बिजली विभाग के जिम्मेदारों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस के थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि राजपुरा निवासी 25 वर्षीय भवानी सिंह पुत्र वीर बहादुरसिंह राजपूत ने श्रीडूंगरगढ़ एक्सईएन, एईएन चंद्रेश यादव, जेईएन अमित ओझा, राजपुरा लाईन मेन कानाराम के खिलाफ लापरवाही के आरोप लगाए है।

परिवादी ने पुलिस को बताया कि 26 जून की दोपहर 2 बजे उसकी पत्नी घर पर थी और बिजली विभाग के अधिकारियों व कार्मिकों को अवगत करवाने के बावजूद भी उनकी लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर से लाईन में करंट उतर गया और परिवादी की पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी है। विदित रहें शुक्रवार को परिजन, ग्रामीण व स्थानीय नेताओं ने दिनभर मोर्चरी के बाहर धरना देते हुए न्याय की मांग की। जिसमें देर शाम प्रशासन से सहमति बनने के बाद जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


Share This News