IMG 20250628 WA0011 scaled मेडिसिन विंग के निर्माण से मूंधड़ा ट्रस्ट का नाम हो जाएगा अमर :- संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मानव सेवा के हित में किये गये कार्यों की जितनी सराहना की जाए कम है । किसी व्यक्ति का अपनी जन्मभूमि से इतना लगाव देखकर मन अभिभूत हो गया और आश्चर्य भी हुआ कि कोई अपनी कमाई का इतना बड़ा हिस्सा जन हितार्थ दान में दे सकता है । मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा तकरीबन 100 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से बनाई जा रही मेडिसिन विंग से ट्रस्ट का नाम अमर हो जाएगा और बीकानेर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा । यह शब्द संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने मूंधड़ा ट्रस्ट द्वारा निर्माणाधीन मेडिसिन विंग के अवलोकन पर कहे ।

सी एम मूंधड़ा चेरिटेबल मूंधड़ा ट्रस्ट बीकानेर के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि हमारे आदर्श ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी कन्हैयालाल मूंधड़ा की यही सोच है कि हमने जो धन उपार्जित किया है वो समाज का है और हमारी यह भावना है कि समाज से कमाया हुआ हम वापस समाज को लौटाएं । ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवं चिकित्सा जैसे महत्त्वपूर्ण प्रकल्पों पर समाज से उपार्जित धन को समाज के लिए खर्च करना है और हमारा यह पूर्ण प्रयास भी रहेगा कि यह अस्पताल सुरक्षा एवं साफ़ सफाई की दृष्टि से भी पूरे राज्य में अपनी एक अलग पहचान बनाए। मेडिसिन विंग का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है और जल्द ही इसका निर्माण पूर्ण कर इसे बीकानेर संभाग के रोगियों के हित में राज्य सरकार को समर्पित कर दिया जाएगा ।

सी एम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर के सचिव राजेश लदरेचा ने बताया कि महाराजा गंगासिंह जी की इतनी बड़ी सोच थी और उनके द्वारा पीबीएम अस्पताल के लिए इतनी बड़ी जगह छोड़ी गई और इसी बड़ी सोच वाले महान व्यक्तित्व महाराजा गंगासिंह जी, महाराजा सादुल सिंह जी एवं प्रिंस विजय सिंह की हस्त निर्मित मूर्तियाँ बनवाई गई है | ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवं चिकित्सा जैसे महत्त्वपूर्ण प्रकल्पों पर समाज से उपार्जित धन को समाज के लिए खर्च करना है और हमारा यह पूर्ण प्रयास भी रहेगा कि यह अस्पताल सुरक्षा एवं साफ़ सफाई की दृष्टि से भी पूरे राज्य में अपनी एक अलग पहचान बनाए | इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. मनोज माली, डॉ. जितेन्द्र आचार्य, नरेश मित्तल, अनन्तवीर जैन, भंवरलाल चांडक, विनोद जोशी, किशन मूंधड़ा, पिंटू राठी, नरेंद्र यादव आदि उपस्थित हुए |


Share This News