ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250527 111143 22 नौकरी लगाने का झांसा दिया, 65 लाख ठगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। नॉकरी लगाने के नाम पर 65 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपियों के लिए दबिश दे रही है। कृषि विभाग में नौकरी लगाने के का झांसा देकर लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर परिवाद सदर थाने में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार तनवीर लोहिया नामक इस युवक ने कई युवकों से कृषि विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी,एलडीसी लगवाने के नाम पर विनोबा बस्ती के युवकों से 65 लाख रूपये की ठगी की है।

यह बताया जा रहा हैं कि युवक तनवीर नेे खुद को कृषि विवि में सहायक अधिकारी बताता था। जिसने अपने चालक श्रवण पुरोहित के साथ मिलकर समाज के कई युवकों को झांसा दिया हैं। पुलिस ने पीडि़तों के परिवाद के बाद तनवीर और श्रवण के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में कई जगह दबिश भी दी हैं। इसके लिए पीडि़तों ने भाजपा के जूनागढ़ मंडल उपाध्यक्ष रमेश सियोता की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर ठगी के रुपए वापस दिलाने और ठगी करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग की है।

ये आये ठगी के राडार में
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सियोता ने बताया कि लोहिया ने विनोबा बस्ती के राजाबाबू ,देवकिशन चांवरिया ,राहुल सियोता, मोहम्मद रईस ,मनीष प्रजापत, श्रवण लोहिया, छोटूलाल लोहिया, बजरंग, धर्मेश आदि से रूपये हड़पे है।


Share This News