ताजा खबरे
चलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश
IMG 20250520 130811 अंक ज्योतिष : इन कार्यों में अधिक सफल रहते है मूलांक 2 के लोग Rajasthan News Portal ज्योतिषी
Share This News

मूलांक 2 के बारे में। मूलांक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है, और चन्द्रमा को शीघ्रगामी ग्रह माना गया है, मूलांक 2 से संबंधित लोग अत्यंत कल्पनाशील, भावुक, सहृदय और सरलचित्त होते हैं। ये न तो अधिक समय तक एक ही कार्य पर स्थिर रह सकते हैं और न ही लंबे समय तक सोच सकते हैं। इनमें रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी होती है। ये जन्मजात कलाकार होते हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, राजेश खन्ना, गायिका अलका याज्ञिक, हिटलर और आशा पारेख आदि मूलांक 2 के अच्छे उदाहरण हैं। ये मूलतः बुद्धिजीवी होते हैं। ये मस्तिष्क के स्तर अधिक सबल एवं स्वस्थ होते हैं, यहीं कारण है कि ये समाज के लिए अच्छे प्रेरक सिद्ध होते हैं। आचार्य श्रीराम शर्मा और ओशो आदि इस विन्दु के अच्छे उदाहरण हैं। इनके मन में नित नए नए विचार आते रहते हैं जिन्हें साकार देने के लिए ये सतत प्रयासरत रहते हैं।

यदि विवाह या प्रेम संबंधों की बात की जाय तो इन्हें प्रेम के मामलों में अधिक सफ़ल नहीं देखा गया है। इनके प्रेम संबंधों को अस्थिर देखा गया है। कई बार इन्हें प्रेम संबंधों में हानि उठाते देखा गया है तो कई बार मूलांक २ वालों को प्रेम के लिए जिन्दगी भर तड़पते देखा गया है। हालांकि इनका पारिवारिक जीवन सुखद होता है। इन्हें लड़को की अपेक्षा लड़कियां अधिक होती हैं। ये संतान से बहुत प्रेम करते हैं साथ ही संतान भी इन्हें खूब प्रेम करती है।

यदि इनके कार्यक्षेत्र की बात की जाय तो सामान्य तौर पर मूलांक 2 वाले को स्वतंत्र रूप से कार्य करने से अधिक लाभ होते नहीं देखा गया है। यदि ये कहीं नौकरी करते हैं तो इनके लिए ठीक रहता है। ये औरों की बनाई योजना को बखूबी पूरा कर सकते हैं हालांकि ये भी अच्छे योजनाकार हो सकते हैं लेकिन अपनी योजना को पूर्णरूपेण अमल में लाना इनके लिए मुश्किल होता है। य अच्छे व्यापारी होते हैं। कृषि कार्य, दूध और पानी से जुडे काम, तरल पदार्थों या दवाओं से जुडे काम, न्याय, नहर विभाग, शिक्षा विभाग, बैंक एवं स्वास्थ्य विभाग से इन्हें अच्छा लाभ मिलता है। ये संगीत, गायन, लेखन आदि क्षेत्रों में अच्छा करते देखे गए हैं।

यदि इनके स्वास्थ्य की बात की जाय तो इनकी जीवनशक्ति कमजोर होने के कारण सामान्यत: इन्हें बीमारी का वहम रहता है। इन्हें पेट से सम्बंधित परेशानियां, रक्त विकार, छाती एवं फ़ेफ़डों का रोग तथा मानसिक तनाव से कष्ट हो सकता है।

इनके लिए 1,2, 4 व 7 मूलांक वाली तारीखे ओर रविवार, सोमवार, गुरुवार तथा शुक्रवार के दिन शुभ होते हैं। रंगों की बात करें तो सफ़ेद या हरा रंग अनुकूल रहता हैं।


Share This News