ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250505 185520 पेयजल संकट को लेकर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी 8 मई से धरने पर बैठेंगे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। थार रेगिस्तान के प्रमुख जिले बीकानेर में पेयजल संकट को लेकर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी 8 मई से धरने पर बैठेंगे। बीकानेर में आज सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गर्मी में पानी के संकट को देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी बेपरवाह है। कहने को तो नगर निगम व बीडीए की ओर से पानी की सप्लाई टैंकरों के जरिये की जा रही है। लेकिन किसी प्रकार से किसी अधिकारी के नंबर, टैंकर सप्लायर की जानकारी कही भी साझा नहीं की गई है। जिससे सरकार की बदनामी हो रही है। हालात यह है कि कोई प्राप्ति रशीद भी नहीं ली जा रही है।

ऐसे में शहर व ग्रामीण अंचलों में पानी का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे बेपरवाह अधिकारियों को नींद से जगाने के लिये वे अपने समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में घूण लगा हुआ है। अधिकारी रात्रि चौपाल की बातें करता है। उसका नतीजा सामने क्या आया।

मनचाही वसूली
भाटी बोले कि हालात यह है कि टैंकर संचालक मनचाही रूपयों की वसूली कर रहे है। मंजर यह है कि जिन कुंओं से टैंकरों में पानी भरा जाता है। वहां भी भेदभाव बरतने की शिकायतें सामने आ रही है। गंगाशहर क्षेत्र,नयाशहर थाने के पीछे,जैसलमेर रोड पर बने पानी के कुंए या ट्यूबवैलों पर क्षेत्राधिकार वाले टैंकर सप्लायर्स किसी अन्य को पानी भरने नहीं दे रहे है। इतना ही नहीं टैंकर सप्लायर्स ने जिला प्रशासन की ओर से तय राशि से भी अधिक वसूली कर रहे है।


Share This News