ताजा खबरे
”दुनिया पे अपना हुस्न जताने के वास्ते, अहसान किया है रूह नेबुत-ए-खाक पे मेरे”… पदमश्री शायर शीन का़फ निजाम” बोले…उद्योग जगत ने किया शत-प्रतिशत मतदान का आह्वानचुनाव : वार्ड 75 की वायरल फ़ोटो और बोथरा ने कही ये बात, ‘चुनावी लोचा’चुनाव : नगर निगम के 79 सदस्यों के लिए बुधवार को होगा मतदान रवाना हुए मतदान दल, कल रहेगा अवकाशसड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौलामुख्यमंत्री ने वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल से की वार्ता, रांका, बोथरा सहित ये रहे मौजूदबीकानेर के कूडो खिलाडियों ने दिखाया दमखम, रचा इतिहास
IMG 20250502 101806 दिल्ली में तूफान से 40 फ्लाइट रद्द, 140 बाधित, 4 की मौत Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देश की राजधानी दिल्ली में तूफान व खराब मौसम से 140 से ज्यादा फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। बारिश और तूफान के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से 40 फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं, जबकि 100 फ्लाइट लेट हुई हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली एयरपोर्ट से सूत्रों के हवाले से बताया कि एक फ्लाइट को अहमदाबाद और दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया, जबकि कई अन्य फ्लाइट रद्द हुई हैं। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे बड़ा और व्यस्त हवाई अड्डा है, जो प्रतिदिन लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन करता है।

इस बारे में अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह आंधी और तेज हवाओं के कारण फ्लाइट प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने कहा कि खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुईं। कंपनी ने सुबह 5.20 बजे एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं, ताकि यात्रियों को निर्बाध और कुशल अनुभव मिल सके।” 

दिल्ली में सुबह से हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बनकर टूट पड़ी। दरअसल, तेज हवाओं की वजह से एक पेड़ टूटकर मकान पर गिर गया। इसमें दबने से एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं महिला के पति को भी चोट लगी है।


Share This News