ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 सड़क हादसे में 3 की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों बाइक पर अपने गांव स्वरूपदेसर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन से लगी टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दर्दनाक हादसे की सूचना एक राहगीर ने गंगाशहर पुलिस को दी। गंगाशहर थानाधिकारी गणेश बिश्नोई ने बताया कि मृतकों की पहचान स्वरूपदेसर निवासी चन्दाराम, तोलाराम और महेंद्र सिहाग के रूप में हुई है। तीनों रिश्ते में भाई थे। वे बीकानेर शहर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव स्वरूपदेसर लौट रहे थे।रात करीब 1 बजे वे पलाना और उदयरामसर के बीच जोधपुर हाईवे से गुजर रहे थे।

थानाधिकारी ने बताया कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह भारी वाहन की चपेट में आ गई। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। थानाधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने गंगाशहर पुलिस को सूचना दी। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे में गलती किसकी थी।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन और उसके ड्राइवर का पता लगाने में जुटी है।हादसे के बाद तीनों शव पीबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। स्वरूपदेसर में परिजनों को सूचना दे दी गई, जिसके बाद वे पीबीएमअस्पताल पहुंच गए।


Share This News