ताजा खबरे
वार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौलामुख्यमंत्री ने वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल से की वार्ता, रांका, बोथरा सहित ये रहे मौजूदबीकानेर के कूडो खिलाडियों ने दिखाया दमखम, रचा इतिहासचुनाव: फोन नंबर जारी, नियंत्रण कक्ष नियमित कार्य करेंगेजिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान दलों की रवानगी स्थल का लिया जायजाचुनाव : अश्लील गालियों का तड़का !आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भचुनाव : कांग्रेस के 25 सदस्य 6 साल के लिए निलंबितबीकानेर में मुख्यमंत्री के रोड शो की खास बातें
SAVE 20260907 223307 वार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शो Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। वार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी शीतल भाटी का जनसंपर्क जारी है।कुम्हारों के चौक में गुड़ से तोलकर, फूल मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इस अवसर पर स्वागत समारोह रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस सेवादल के कमल कल्ला और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत थे। यशपाल गहलोत ने समस्त मौहल्लेवासियों से कहा कि सबको शीतल भाटी का साथ देना होगा। तभी हम क्षेत्र का विकास कर पाएंगे। लक्ष्मीनारायण प्रजापत बताया कि स्वागत समारोह में वार्ड निवासी मनोज कुमार गेदर , झंवर लाल मंगलाव,लक्ष्मीनारायण माहर, भेराराम मंगलाव, अशोक लिम्बा, प्यारेलाल, शंकर लाल नोखवाल,पन्नालाल मंगलाव,जेठी प्रजापत, अजय मंगलाव, जयवीर माहर, नारायण, गौतम ,मूलचंद आदि गणमान्यजन शामिल थे।
‎इससे पूर्व शीतल भाटी ने अपने समर्थकों के साथ जेलरोड स्थित मुख्य कार्यालय से जनसंपर्क अभियान शुरू किया। श्रीमती शीतल भाटी ने जेलरोड, खरनाड़ा मोहल्ला, नया कुआ, मुडिया माली मोहल्ला, जैन पाठशाला के पीछे जोशी वाड़ा,लोहारो का मोहल्ला कुम्हार मोहल्ला, गोस्वामी चोक में जनसंपर्क किया।

वार्ड 79 की निर्दलीय प्रत्याशी जुल्फेन बानो ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी शीतल भाटी को समर्थन।
कांग्रेस प्रत्याशी शीतल भाटी को निर्दलीय प्रत्याशी जुल्फेन बानो ने अपना समर्थन देकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की है। यशपाल गहलोत ने यह बात बानो के बगैर शर्त के समर्थन देने पर कही। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिनिधि विकास तंवर ने बताया कि यशपाल गहलोत की इसमें बड़ी भूमिका रही। जुल्फेन बानो का कांग्रेस प्रत्याशी शीतल भाटी सहित मातृशक्ति ने माला पहनाकर स्वागत किया। यशपाल गहलोत ने पुष्पगुच्छ भेंट किया।

बीकानेर। वार्ड 56 में कमला देवी चांडक का लगातार दूसरे दिन रोड शो हुआ, जिसमें वार्ड के विभिन्न मोहल्लों से महिलाओं, युवाओं सहित सर्व समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रोड शो के दौरान जगह-जगह कमला देवी चांडक का आत्मीय एवं जोरदार स्वागत किया गया।

1004716605 वार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शो Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

रोड शो में माहेश्वरी समाज के कद्दावर नेता बाबूलाल जी, गौभक्त देवकिशन जी, रामपुरिया कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम जी, मंडल अध्यक्ष दिनेश जी चौहान, व्यवसायी ओम जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी शामिल हुए।

रोड शो के दौरान कमला देवी चांडक ने विभिन्न मोहल्लों में लोगों से सीधे संवाद किया और स्थानीय समस्याओं को जाना। अनेक क्षेत्रों में सफाई, सड़क, नाली, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण एवं अन्य मूलभूत नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएँ सामने आईं। इन समस्याओं को क्षेत्रवार नोट किया गया।

इस दौरान बच्चों ने भी शिक्षा से जुड़ी अपनी आवश्यकताओं और सुविधाओं की बात रखी। बच्चों की बात को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में लाइब्रेरी स्थापना की पहल करने की बात कही गई, ताकि बच्चों और युवाओं को अध्ययन के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके।

कमला देवी चांडक ने कहा कि रोड शो केवल चुनाव के समय वोट माँगने का माध्यम नहीं होना चाहिए, बल्कि अपने वार्ड को समझने और उसकी वास्तविक समस्याओं को जानने का माध्यम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर समस्या के लिए नागरिक के शिकायत करने का इंतजार करना उचित नहीं है। जनप्रतिनिधि को स्वयं वार्ड में जाकर समस्याओं को देखना और संबंधित विभाग के साथ समन्वय कर उनके समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि उनका प्रयास रोड शो को केवल चुनाव तक सीमित रखने का नहीं, बल्कि पाँच साल तक वार्ड के नियमित निरीक्षण और नागरिकों से संवाद की परंपरा विकसित करने का है, ताकि समस्याएँ केवल नजर से दूर न हों बल्कि वास्तव में दूर हों।

रोड शो में उमड़ी भागीदारी और विभिन्न मोहल्लों में हुए स्वागत ने वार्ड में स्थानीय मुद्दों को लेकर नागरिकों की सक्रियता को भी सामने रखा।


Share This News