ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220511 111942 1 भारत ने पाकिस्तान पर की यह कार्रवाई, लगाए प्रतिबंध Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। पानी रोकने के साथ ही भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ एक और कार्रवाई की गई है।  भारत ने पाकिस्तान से आयात पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान को आर्थिक मोर्चे पर तगड़ा झटका लगेगा। आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के इस फैसले से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान होगा। आयात पर प्रतिबंध से पाकिस्तान के कारोबारियों को भारी वित्तीय नुकसान होगा। इस फैसले से पहले से ही कर्ज, महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था की हालात और खराब होगी। पाकिस्तान में बेरोजगारी बढ़ेगी और जनता दाने-दाने की मोहताज हो जाएगी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को अधिसूचित किया कि भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। नोटिफिकेशन में कहा गया कि एक नया प्रावधान विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में जोड़ा गया है, जिसे तुरंत लागू किया जाएगा। वाणिज्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि आयात के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी आवश्यकता होगी। 

यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लगाया गया है। इस प्रतिबंध के किसी भी अपवाद के लिए भारत सरकार की पूर्व स्वीकृति की आवश्यकता होगी।


Share This News