ताजा खबरे
IMG 20220726 123123 ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट करने व स्त्रीधन हड़पने का मामला दर्ज Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के सुभाषपुरा निवासी विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट करने, घर से निकालने और स्त्रीधन हड़पने का मामला महिला थाने में दर्ज करवाया है। सर्वोदय बस्ती निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 8 फरवरी, 2023 में सर्वोदय बस्ती निवासी शहजाद हुसैन के साथ हुई थी।

शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया। मगर, जैसे ही अपने ससुराल पहुंची तो उसके पति शहजाद, ससुर गुलहसन अंसारी, सास जरीना अंसारी ने उसे कम दहेज लाने पर ताने मारने शुरू कर दिए। उन्होंने दहेज में दो लाख रुपए, कार और एसी मांगा। वह गर्भवती हुई तो भी उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते। पीहर पक्ष ने बड़ी मुश्किल से उन्हें मनाया और एक लाख रुपए नकद िदए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Share This News