ताजा खबरे
सड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौलामुख्यमंत्री ने वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल से की वार्ता, रांका, बोथरा सहित ये रहे मौजूदबीकानेर के कूडो खिलाडियों ने दिखाया दमखम, रचा इतिहासचुनाव: फोन नंबर जारी, नियंत्रण कक्ष नियमित कार्य करेंगेजिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान दलों की रवानगी स्थल का लिया जायजाचुनाव : अश्लील गालियों का तड़का !आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ
IMG 20250426 154957 गोंद कतीरा के यह हैं लाभ, इम्युनिटी होती है मजबूत Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। गोंद कतीरा का सेवन शरीर के लिए लाभप्रद है। यह लू से बचाव करने के साथ-साथ शरीर को अंदरूनी ठंडक भी प्रदान करता है. इसका सेवन कोई भी कर सकता है. अब इसे खाने से आपको कौन-कौन से फायदे और हो सकते हैं।।

इम्यूनिटी को बनाए मजबूत

गोंद कतीरा शरीर की इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए जाना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. इसका सेवन चिलचिलाती धूप में एनर्जी प्रदान करने में मदद करता है.

गोंद कतीरा पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. गर्मियों में अक्सर पेट की समस्याएं जैसे गैस, कब्ज या अपच का सामना करना पड़ता है,  गोंद कतीरा आंतों को ठंडक पहुंचाकर पेट को शांत करता है, जिससे पाचन बेहतर होता है.

स्किन के लिए लाभप्रद

एंटी-एजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर गोंद कतीरा स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकता है. यह स्किन को फ्री रेडिल्स से बचाकर उसे लंबे समय तक फ्रेश और जवां बनाए रखता है. इसके साथ ये पिगमेंटेशन, झुर्रियां और एक्ने को कम करने के लिए भी जाना जाता है।


Share This News