ताजा खबरे
सड़क हादसे में 3 की मौतचुनाव : 9 व 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगावार्ड नंबर 79 की कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क जारी, वार्ड 56 में बीजेपी की उम्मीदवार चांडक के समर्थन में रोड शोचुनाव : वार्ड 73 में पारीक को लड्डुओं व फ्रूट्स से तौलामुख्यमंत्री ने वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल से की वार्ता, रांका, बोथरा सहित ये रहे मौजूदबीकानेर के कूडो खिलाडियों ने दिखाया दमखम, रचा इतिहासचुनाव: फोन नंबर जारी, नियंत्रण कक्ष नियमित कार्य करेंगेजिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान दलों की रवानगी स्थल का लिया जायजाचुनाव : अश्लील गालियों का तड़का !आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ODL एवं Online Learning कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारम्भ
IMG 20241023 101608 79 नशे की हालत में युवक युवतियां मिले, रेव पार्टी पर छापा, भारी मात्रा में शराब मिली Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजधानी जयपुर में नशे की हालत में युवक युवतियां पड़े मिले। राजधानी के बगरू थाना क्षेत्र में एक होटल में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर 50 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 10 युवतियां भी शामिल हैं। यह कार्रवाई हिम्मतपुरा स्थित कैलम अथर्व पैलेस एंड रेस्टोरेंट में की गई, जहां बड़ी मात्रा में शराब भी बरामद हुई। पुलिस ने होटल संचालक को भी शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

rajasathana 8a69c3c0f3c1eb4255d0b46f11af9cd63825431995027518849 नशे की हालत में युवक युवतियां मिले, रेव पार्टी पर छापा, भारी मात्रा में शराब मिली Rajasthan News Portal देश

इस बारे में डीसीपी वेस्ट अमित कुमार के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि होटल में अवैध रूप से रेव पार्टी चल रही है। इसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में मौके पर भेजा गया। पार्टी की पुष्टि होने पर रात 1:30 बजे बगरू और बिंदायका थाना पुलिस की टीम ने होटल पर छापा मारा

इस दौरान छापे में कई युवक-युवतियां नशे की हालत में मिले और पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया। होटल मालिक से जब शराब परोसने के दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका, जिसके चलते उसे भी हिरासत में लिया गया।

सीआई मोतीलाल के अनुसार रेव पार्टी में डीजे की तेज आवाज पर युवक-युवतियां डांस कर रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर डीजे बंद कराया और पार्टी समाप्त करने के निर्देश दिए। सभी गिरफ्तार लोगों को बिंदायका थाने में रखा गया है।


Share This News