ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20241023 101608 48 राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष मंगलवार को आएंगे बीकानेर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी 14 अप्रैल को सायं 6 बजे वायु मार्ग द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर सायं सवा सात बजे बीकानेर पहुंचेंगे। श्री देवनानी जस्सूसर गेट के अंदर स्थित श्री नरसिंह जसवंत मेहता भवन आएंगे तथा रात्रि 11:10 बजे रेल मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे का संशोधित बीकानेर यात्रा कार्यक्रम

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे मंगलवार रात 8:50 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से रात्रि 8:55 बजे रवाना होकर रात्रि 9:10 बजे जस्सूसर गेट के अंदर स्थित श्री नरसिंह जसवंत मोहता भवन पहुंचेंगे तथा यहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राज्यपाल रात्रि 9:40 बजे यहां से सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे।

राज्यपाल श्री बागडे बुधवार प्रातः 11:05 बजे महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में स्थित संत मीराबाई ऑडिटोरियम के लिए प्रस्थान करेंगे तथा यहां प्रातः 11:30 बजे राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। राज्यपाल दोपहर 3 बजे महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे। दोपहर 3:45 बजे यहां से नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे तथा सायं 4 बजे वायु मार्ग द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।


Share This News