ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20231123 090506 13 वेटरनरी विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह 15 अप्रेल को, 515 उपाधियाँ प्रदान की जाएगी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर का अष्टम् दीक्षांत समारोह आगामी 15 अप्रेल मंगलवार को संत मीरा बाई सभागार, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में आयोजित होने जा रहा है। कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने बताया कि विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह हेतु सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमान हरिभाऊ बागडे द्वारा विद्यार्थियों को उपाधियां एवं पदक प्रदान किये जायेगे। डॉ. नितीन वी. पाटिल कुलपति महाराष्ट्र पशु विज्ञान एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय नागपुर महाराष्ट्र, समारोह के दीक्षांत अतिथि होगे तथा श्री जोराराम कुमावत, माननीय मंत्री पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार समारोह के मुख्य अतिथि होगे।

दीक्षान्त समारोह में कुलाधिपति महोदय द्वारा कुल 433 स्नातक उपाधियां, 71 स्नातकोत्तर उपाधियां एवं 11 विद्यावाचस्पति उपाधियों सहित कुल 515 उपाधियां प्रदान की जायेगी तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु विद्यार्थियों को 8 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक प्रदान किये जायेगे। कुलपति आचार्य दीक्षित ने बताया कि दीक्षांत समारोह के उपाधियों के अनुमोदन हेतु सोमवार को एकादमिक परिषद् एवं प्रबन्ध मण्डल की बैठक आयोजित की जायेगी। 


Share This News