ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20241023 101608 74 गैर सरकारी स्कूलों की मान्यता अथवा एनओसी के आवेदन को लेकर आई न्यूज Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए गैर सरकारी क्षेत्र में संचालित विद्यालयों की नवीन मान्यता, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर की क्रमोन्नति, अतिरिक्त संकाय, विषय, माध्यम, भवन, स्थान और वर्ग आदि परिवर्तन तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के अलावा अन्य बोर्ड से सम्बद्धता प्राप्त करने के लिए एनओसी हेतु ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में परिवर्तन किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री आशीष मोदी द्वारा जारी आदेश अनुसार निजी स्कूलों के संचालक इनसे जुड़ी एनओसी के लिए अब 29 मार्च तक सामान्य शुल्क सहित तथा 15 अप्रैल तक विलम्ब शुल्क सहित आवेदन कर सकेंगे। पूर्व मे सामान्य शुल्क सहित आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च तथा विलम्ब शुल्क सहित आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च थी।


Share This News