


Thar पोस्ट। आने वाले दिनों में मौसम के कई रंग देखने को मिलेंगे। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार रात्रि के तापमान में फिर से गिरावट आने वाली है। मंगलवार 4 मार्च और बुधवार 5 मार्च को उत्तरी हवाओं का प्रभाव रहेगा जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आना तय है। दो दिन तक 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान डाउन हो सकता है। मौसम केंद्र जयपुर का अनुमान है कि आज मंगलवार और कल बुधवार को प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। ठंडी हवाओं का असर दो से तीन दिन तक रहेगा। शुक्रवार 7 मार्च से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार 7 मार्च से लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। अगले सप्ताह से गर्मी सताने लगेगी।

