ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250303 WA0031 पीबीएम सहित सभी सरकारी डिस्पेंसरी के खराब पड़े कूलर होंगे रिपेयर, बीकानेर फाइबर कूलर एसोसिएशन की पहल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, बीकानेर फाइबर कूलर एसोसिएसन अध्यक्ष कृष्ण कुमार मेहता, वीरेंद्र किराडू, अजय महात्मा, रितेश गुप्ता व पंकज कोचर ने संभागीय आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपुर से मुलाक़ात कर हरवर्ष की भांति पीबीएम अस्पताल एवं बीकानेर की समस्त सरकारी डिस्पेंसरी में खराब पड़े कूलरों की मरम्मत एसोसिएसन के खर्च पर करवाने हेतु सहमति प्रदान करने का निवेदन किया।

बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर फाइबर कूलर एसोसिएसन नर सेवा नारायण सेवा के साथ हरवर्ष पीबीएम अस्पताल सहित जिले की समस्त सरकारी डिस्पेंसरी में मरीजों तथा उनके परिजनों को गर्मी से बचाने के उद्देश्य से पिछले कई वर्षों से अपने खर्च पर कूलरों की मरम्मत करवाता आ रहा है।

बीकानेर फाइबर कूलर एसोसिएसन अध्यक्ष कृष्ण कुमार मेहता ने कूलर मरम्मत की सहमति प्रदान का निवेदन करते हुए बताया कि कूलर मरम्मत की सहमति के साथ साथ इस कार्य हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए ताकि हमें अस्पतालों में उपलब्ध खराब कूलरों की जानकारी तथा प्रशासनिक निर्देश प्राप्त हो सके । साथ ही कूलरों को मरम्मत में काम आने आवश्यक पुर्जों व औजारों को सुरक्षित भंडारण हेतु कक्ष भी उपलब्ध करवाया जाए।


Share This News