ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250302 WA0017 फल-सब्ज़ी मंडी चुनाव में अरविंद मिढ्ढा का पूरा पेनल जीता Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर फुट वेजी. मर्चेन्ट एण्ड कमीशन एजेन्ट सोसायटी के चार पदो व सात सदस्यो के चुनाव सब्जी मण्डी स्थित कृषि उपज मंडी कार्यालय में रविवार को सम्पन्न हुए।

मुख्य चुनाव अधिकारी अविनाश चन्द्र व्यास एडवोकेट की देखरेख में अध्यक्ष पद हेतु मुकुल झांब व शान्तिलाल साध, उपाध्यक्ष हेतु ब्रजराज जोशी व शिव गहलोत, सचिव पद पर श्री गुरूदयाल सिंह व मनोज कुमार अनेजा के बीच मुकाबला हुआ जिसमें अध्यक्ष पद हेतु शान्तिलाल साध, उपाध्यक्ष पद हेतु ब्रजराज जोशी, सचिव पद पर गुरूदयाल सिंह विजय घोषित किये गये। मौ.रफीक कोषाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध घोषित किये गये। सात सदस्यो के लिये तेरह लोगो ने पर्चा भरा जिसमें श्री लक्ष्मण सिंह, श्री इरशाद अली, जगदीश चन्द्र खत्री, श्री जितेन्द्र तंवर, श्री रामेश्वरलाल भाटी, श्री सुनील बजाज, श्री रमेश कुमार साध विजित हुए।

सोसायटी के अध्यक्ष श्री अरविन्द मिढ्ढा द्वारा घोषित किए गए पैनल के सभी पदाधिकारी चुनाव में विजय हुए। सोसायटी के चुनाव में कुल 79 मतदाता है तथा आज के चुनाव में सभी मतदाताओ ने मतदान कर लोकतंत्र में विश्वास जताया।


Share This News