Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर मौसम पलटेगा। मौसम विभाग की माने तो एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने तथा राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा 4 मार्च से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

4-5 मार्च को बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।