ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 61 राजस्थान : 15 बच्चे बेहोश, 7 गंभीर, गैस रिसाव से हड़कंप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के कोटा के चंबल फर्टिलाइजर केमकिल फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ और इस गैस की चपेट में आकर सरकारी स्कूल के 15 बच्चे बेहोश हो गए हैं। इन 15 बच्चों में से 7 बच्चों की हालत गंभीर हैं।

उन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है। फर्टिलाइजर केमिकल फैक्ट्री की सीमा स्कूल से लगती है और गैस रिसाव के बाद ये गैस स्कूल तक पहुंच गई। देखते ही देखते बच्चे बेहोश होने लगे। बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और इलाके में घर-घर जाकर सर्वे कर रही है। कुछ ग्रामीण भी गैस रिसाव की चपेट में आ गए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी इस घटना की जानकारी ली है। इस घटना के बाद मौके पर जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी, ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर समेत प्रशासनिक अधिकारी और डॉक्टरों की टीम पहुंची। प्राथमिक तौर पर सीएफसीएल डिस्पेंसरी में बच्चों का उपचार किया गया। बच्चों ने बताया कि अचानक स्कूल परिसर में सांस लेने में दिक्कत होने लगी और तबीयत बिगड़ने लगी।


Share This News