ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 15 सैकंडरी और सीनियर सैकंडरी परीक्षा टाइम टेबल में हुआ यह बदलाव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 15 जनवरी को जारी सैकंडरी और सीनियर सैकंडरी परीक्षा टाइम टेबल में आंशिक संशोधन किया है। माध्यमिक परीक्षा की 1 अप्रेल ओर उच्च माध्यमिक परीक्षा की 4 अप्रेल को होने वाली परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया गया है।

बोर्ड प्रशासन के अनुसार एक अप्रेल को दसवीं की संस्कृत व अन्य भाषाओं की परीक्षा तय थी। लेकिन 31 मार्च को ईद का अवकाश है। यदि चांद दिखाई नहीं दिया तो अगले दिन ईद एक अप्रेल को होगी। जबकि 12 वीं की 4 अप्रेल को कम्प्यूटर शिक्षा से जुड़ी परीक्षा के दिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की भी परीक्षा है। इसमें 12वीं के छात्र शामिल होते हें। इस परिस्थिति के मद्देनजर दोनों परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है।

बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि, टाइम टेबल के अनुसार 10वी की परीक्षा 1 अप्रेल मंगलवार को तृतीय भाषा-संस्कृत/उर्दू /गुजराती/सिन्धी/पंजाबी, संस्कृत (द्वितीय प्रश्न पत्र) की परीक्षा अब 4 अप्रेल को होगी। इसी तरह उच्च 12वी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक व्यावसायिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के टाइम टेबल में 4 अप्रेल को होने वाली कम्प्यूटर विज्ञान/इन्फोरमेटिक्स प्रैक्टिसेस की परीक्षा अब 7 अप्रेल को ली जाएगी।


Share This News