ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250130 WA0026 बदरासर गाँव के 440 विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पूर्व मंत्री श्री देवी सिंह भाटी, विधायक डॉ. मेघवाल और भाटी की प्रेरणा से आइरेक्स इंटरनेशनल ने की भेंट।
पूर्व मंत्री श्री देवीसिंह भाटी, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी की प्रेरणा से बदरासर के तीन सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों के 440 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, ज्यामिति बॉक्स, पानी की बोतल और टिफिन आइरेक्स इंटरनेशनल कम्पनी द्वारा भेंट किए गए।
पूर्व सरपंच श्री रामकिशन आचार्य ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बदरासर, तिवाड़ी पब्लिक स्कूल और राजीव गांधी पाठशाला के विद्यार्थियों को यह सामग्री दी गई। आचार्य ने बदरासर व मेहरासर गांव के पंच सरपंच व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ इस सामग्री का वितरण किया। आचार्य ने कहा कि कंपनी द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत यह सहयोग किया गया है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे।
सभी स्कूलों के प्रबंधक, स्टाफ सदस्य और अभिभावकों ने कम्पनी के प्रतिनिधि शेखर आचार्य का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बीनू देवी, बजरंग मारू, मदनसिंह मेहरासर और छैलूसिंह राठौड़, मदनलाल मारू, रामनारायण बेनीवाल मौजूद रहे। पूर्व उप महापौर श्री अशोक आचार्य द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं की गई।


Share This News