ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20231123 090506 20 बापू के अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने की आज महती आवश्यकता Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर आज बीकानेर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त कार्यक्रम प्रतिमा स्थल गांधी पार्क पर आयोजित हुआ।।संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि उपस्थित कांग्रेस जनों ने वैष्णव जन ते तेने कहिए, और रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम की धुनी पर सामूहिक कीर्तन किया और अंत में ठीक 11 बजे दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

img 20250130 wa00097560567163027035188 बापू के अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने की आज महती आवश्यकता Rajasthan News Portal राजस्थान
img 20250130 wa00113757978034721709752 बापू के अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने की आज महती आवश्यकता Rajasthan News Portal राजस्थान

शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी जी ने अहिंसा और सत्य के रास्ते देश के दुश्मनों को खदेड़ा था आज उसी की महती आवश्यकता हो गई है इस देश में जिस तरह की अराजकता का माहौल है। देश को मजबूती के साथ एकता प्रदान करने वाले विचारों और कार्यों को करे

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री श्री गोविंदराम मेघवाल ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि आज देश में जो वातावरण भाजपा और देश विरोधी ताकतों द्वारा बनाया जा रहा है उसे देखते हुए ये आवश्यक हो गया है कि हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों और कार्यशैली को अपनाकर देश की रक्षा करे और इस अखंड भारत के टूटने से बचाए।

प्रदेश सचिव साजिद सुलेमानी ने गांधी दर्शन से जुड़ी किताबों को अधिकतम घरों में पहुंचाने का आह्वान किया।

देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रपिता के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

प्रवक्ता पूनमचंद भांभू ने बतायां की वैचारिक गोष्ठी को वरिष्ठ कांग्रेसी संगीलाल वर्मा, अंबाराम इनखिया, पन्नालाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य सुषमा बारूपाल,ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, महासचिव लेखराम धतरवाल, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, तोलाराम सियाग,शिवराज गोदारा, मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन, सचिव रामनाथ आचार्य, हाजिर खान, मनोज चौधरी, सफी खान, चंद्रप्रकाश उर्फ मनु भाईजी, विकास रावत, महिला नेत्री वंदना गुप्ता, मोहम्मद आरिफ पंवार, एडवोकेट संजय गोयल ने संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के आदर्श पर चलने की बात कही

प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया कि इस अवसर पर विकास रावत, मुकेश जोशी, सुरेश वाल्मीकि, भावेश सांखला, सहित कांग्रेस जन पदाधिकारी मौजूद थे।


Share This News