ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 120 विधायक व्यास ने इस योजना में विकास कार्यों की संशोधित अभिशंसा की Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास द्वारा विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत विकास कार्यों की संशोधित अभिशंसा की गई है।
विधायक व्यास ने बताया कि पूर्व में उनके द्वारा मुरलीधर व्यास नगर द्वार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करमीसर के पास मुख्य रास्ते पर प्रवेश द्वार, महात्मा ज्योतिबा फुले द्वार, हेरिटेज महाराणा प्रताप द्वार, पूगल रोड पर बालेश्वर बालिका स्कूल के पास हेरिटेज द्वार, हेरिटेज बिरजू भा द्वार तथा नवलेश्वर मठ प्रवेश द्वार निर्माण कार्य की अभिशंसा की गई थी।

उन्होंने बताया कि परियोजना निदेशक एवं पदेन उप शासन सचिव द्वारा प्राप्त पत्र और विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की दिशा-निर्देशिका में द्वार निर्माण का प्रावधान नहीं होने के कारण राज्य सरकार द्वारा इन्हें निरस्त किया गया है। इसके मध्यनजर विधायक द्वारा इनके स्थान पर नए कार्यों की अभिशंसा की गई है।

विधायक व्यास ने बताया कि नत्थूसर गेट के बाहर गायत्री मंदिर के पास चत्तोलाई श्मशान भूमि में बैठक के लिए बरामदे और चारदीवारी निर्माण के लिए 15 लाख रूपए की अभिशंसा की गई है। इसी प्रकार हेरिटेज महाराणा प्रताप द्वार के स्थान पर हरिराम मंदिर के पास सार्वजनिक वाचनालय निर्माण कार्य, करमीसर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास प्रवेश द्वार के स्थान पर नायकों के मोहल्ले में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण की अभिशंसा की गई है। पूगल रोड में हेरिटेज द्वार निर्माण के स्थान पर गणेश जी के घर से स्वामी के घर तक 150 मीटर सीसी रोड, भंवरलाल के घर से सोनी जी के घर तक 50 मीटर सीसी रोड तथा मूलजी के घर के सामने सीसी रोड निर्माण की अभिशंसा की गई है। हेरिटेज बृजु भा द्वार निर्माण के स्थान पर व्यास पार्क में ओपन जिम निर्माण के लिए 6 लाख की स्वीकृति जारी की गई है।


Share This News