ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250122 155415 scaled 29 जनवरी को गांव बंद का ऐलान, शादी सीजन में बाजार पर पड़ेगा असर ? Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इन दिनों राजस्थान में विवाह सीजन चल रहा है। प्रमुख बाजारों में ग्रामीण ग्राहकी अधिक रहती है। लेकिन किसान महापंचायत ने राजस्थान में 29 जनवरी को गांव बंद का एलान कर दिया है। हाल ही में बीकानेर के आनंद भवन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने बताया कि 21 जिलों से अधिक किसान एकजुट है। किसान नेता गांव-गांव जाकर किसानों से समर्थन मांग रहे हैं। गांव बंद आंदोलन में गांव का उत्पाद लेकर गांव से बाहर नहीं जाएगा। पंजाब समेत कई राज्यों में किसान विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब किसानों ने गांव बंद आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए किसान गांव-गांव घूम रहे हैं और गांव बंद आंदोलन के लिए किसानों से समर्थन की मांग कर रहे हैं।

गांव से बाहर नहीं जाएगा गांव का उत्पाद
गांव बंद आंदोलन के दौरान किसान अपने उत्पाद को बेचने के लिए गांव से बाहर नहीं जाएगा। यदि गांव में आकर कोई व्यापारी उत्पाद खरीदना चाहे तो उस पर रोक नहीं रहेगी। रामपाल जाट ने बताया कि राजस्थान के सभी 45,537 गांव में यह आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव बंद के दौरान गांव का कोई भी व्यक्ति अपने उत्पाद को लेकर बाहर नहीं जाएगा। न ही वह रेलगाड़ी, बस या किसी वाहन का इस्तेमाल करेगा। हालांकि, आपातकालीन स्थिति में गांव बंद लागू नहीं होगा। मतलब आपातकालीन स्थिति में गांव के लोग आ जा सकेंगे। यह आंदोलन 45,537 गांव में प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इस आंदोलन से किसानों को जोडऩे के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है।

स्वेच्छा पर आधारित होगा आंदोलन
उन्होंने कहा कि गांव बंद स्वेच्छा पर आधारित होगा, जिसमें सत्य, शांति एवं अहिंसा के व्रत की पालना अपरिहार्य होगी। इसमें टकराव की सम्भावना न्यूनतम होने से द्वेष की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी वरन आपसी प्रेम एवं सद्भाव के आधार पर जन समर्थन प्राप्त किया जा सकेगा। इसका प्रमुख उदघोष “खेत को पानी-फ़सल को दाम” है। “खेत को पानी” के लिए सिंचाई परियोजनाएं प्राथमिकता से बनाने तथा “फ़सल को दाम” के लिए खराबे की क्षतिपूर्ति के साथ “न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी कानून” यथाशीघ्र बनाने संबंधी विषयों की प्रमुखता रहेगी। इसकी सफलता के लिए प्रदेश भर में जन जागरण चल रहा है। प्रेस वार्ता में महापंचायत के लोकसभा प्रभारी सत्यनाारायण देवड़ा भी मौजूद रहे।


Share This News