ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250109 122857 4 पुलिस मुख्यालय में बम की सूचना से मचा हड़कंप Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। पुलिस मुख्यालय में बम की सूचना पर हड़कंप मचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार  सोमवार शाम को राजस्थान पुलिस मुख्यालय में बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची टीमों ने सर्च ऑपरेशन किया गया। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस के अनुसार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम में किसी ने फोन पर पुलिस मुख्यालय में बम की सूचना दी। सूचना पर हड़कंप मच गया और पुलिस अलर्ट हो गई। तुरंत पुलिसकर्मी, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड टीम सहित अन्य एजेंसियां पुलिस मुख्यालय पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस को सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

ज्योति नगर थाना पुलिस ने बताया पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने वाले को ट्रेस कर लिया गया है। फोन करने वाला व्यक्ति मानसरोवर का रहने वाला है और उसने शराब के नशे में फोन कर बम की सूचना दी थी। आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।


Share This News