ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20250105 093238 scaled कोहरा, हल्की बारिश, मेघगर्जन के साथ मक्कर सक्रांति को रहेगा ऐसा मौसम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। रविवार सुबह से कोहरे ने कई जिलों को आगोश में ले रखा है। हनुमानगढ़, कोटा, बूंदी, सीकर, झुंझुनू, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर और टोंक शामिल हैं। इस बीच मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले एक-दो दिन में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से बीकानेर संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। विभाग की मानें तो मकर संक्रांति पर इस बार बूंदाबादी बारिश होने का अंदेशा है 16 जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। 10 से 16 जनवरी के बीच प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। बीते दिन जयपुर में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, अजमेर में 11.5 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 8.4 डिग्री सेल्सियस और अलवर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जिसमें कोटा, डबोक, धौलपुर, सिरोही, करौली, माउंट आबू, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, नागौर, जालोर और लूणकरणसर शामिल हैं।

img 20250105 093221104242458926794740 कोहरा, हल्की बारिश, मेघगर्जन के साथ मक्कर सक्रांति को रहेगा ऐसा मौसम Rajasthan News Portal राजस्थान
कोहरे के आगोश में बीकानेर रेलवे स्टेशन।

Share This News