ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241228 093142 हनुमानगढ़ में ओले, बीकानेर में घना कोहरा, अजमेर में झमाझम Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोएट न्यूज। राजस्थान में मौसम के अनेक रंग देखे जा रहे हैं। बीकानेर में बीती रात से कोहरा है तो बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ में ओलों की बारिश हुई। अजमेर में मूसलाधार से सड़के दरिया बनी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में देर रात मौसम ने पलटा खाया और कई जिलों में हल्की व मध्यम बारिश हुई। बारिश ने मौसम का मिजाज और सर्द कर दिया है अजमेर शहर में तेज बारिश होने पर जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश और कुछ इलाकों में ओले गिरने की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है। शेखावाटी अंचल समेत कई जिलों में रिमझिम बारिश होने से मौसम का मिजाज सर्द रहा। बारिश के बावजूद रात के तापमान में 4-8 डिग्री तक पारा उछलकर सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। सीकर के फतेहपुर में बीती रात पारा 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर समेत नागौर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर जिले में मावठ हुई। 


Share This News