ताजा खबरे
बीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डी
IMG 20241220 100546 राजस्थान: गैस टैंकर में ब्लास्ट से 5 की मौत, 100 से अधिक झुलसे Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के जयपुर में आज तड़के अजमेर रोड पर हुए सीएनजी गैस से भरे टैंकर में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद कई वाहनों में लगी आग में 5 लोगों की जिंदा जल गए। हादसे में आठ से दस लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका है। कई घायल जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।

दिल को दहला देने वाले इस हादसे में जले हुए 38 लोगों को सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया. भीषण हादसे की सूचना के बाद सीएम भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर घायलों से मिलने के लिए वहां पहुंचे हैं. घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह हादसा अजमेर रोड पर भांकरोटा पेट्रोल पंप के पास हुआ है. इस हादसे में करीब ढाई दर्जन अन्य वाहन आग की चपेट में आ गए. वे सभी वाहन भी जलकर खाक हो गए. हादसे के बाद अजमेर रोड़ पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर रेस्क्यू ऑपेरशन चलवा रहे हैं. जले हुए वाहनों में लोगों को तलाश जा रहा है. चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह एसएमएस अस्पताल में घायलों को इलाज पर निगरानी रखे हुए हैं।


Share This News