ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20241219 185122 श्री रामकथा 25 से 31 दिसंबर से Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा गोपेश्वर महादेव मंदिर गंगाशहर में 25 से 31 दिसंबर तक दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक सात दिवसीय श्री राम कथा होने जा रही है। कथा से एक दिन पूर्व 24 दिसंबर को मुरली मनोहर मंदिर, भीनासर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो कि शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल तक पहुँचेगी।

इसे लेकर आज हुई प्रेस वार्ता में संस्थान के प्रचारक आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी प्रेमप्रकाशनंद, साध्वी गोपिका भारती एवं साध्वी प्रजीता भारती ने जानकारी दी व युवा उद्यमी समाजसेवी गोपाल अग्रवाल ने आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया। अग्रवाल ने बताया कि कथा आयोजन का संपूर्ण संचालन महिला मंडली करती है, यहां तक कि कथा के दौरान विभिन्न वाद्यों पर संगत भी महिला कलाकार की हैं। संस्थान के प्रवक्ता स्वामी प्रेमप्रकाशानंद ने कहा कि 25 दिसंबर से गंगाशहर में श्रीराम कथा की पावन गंगा बहेगी। स्वामी जी ने बताया कि इस श्री राम कथा में विशेष रूप से साध्वी त्रिपदा भारती जी बीकानेर पहुंच रहें हैं । स्वामी जी ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है इस कथा में बढ़ चढ़ कर शामिल हों और पुण्य के भागी बनें।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान एक सामाजिक आध्यात्मिक संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 1983 में श्री आशुतोष महाराज जी की कृपा से हुई थी । उनके हजारों शिष्य पूरे देश और विदेशों में मानव जाति के लाभ के लिए पवित्र शास्त्रों के उत्कृष्ट आध्यात्मिक संदेश का परिश्रमपूर्वक प्रसार कर रहे हैं । 


Share This News