ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220726 123123 बुजुर्ग महिला गिरफ्त में, थैले में मिली बंदूक व रिवॉल्वर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर संभाग में बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस त्वरित कार्रवाई कर अपराधियो को सलाखों में धकेल रही है। बीकानेर के हनुमानगढ़ जिले में टाउन पुलिस ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 12 बोर की बंदूक और 32 बोर की रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने अपने लाइसेंसी हथियारों को पंजाब से बाहर लाने के लिए आवश्यक परमिट नहीं लिया था।

इस बारे में पुलिस ने जानकारी दी है कि पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो मंडी निवासी गुरदेव कौर (80 वर्ष) गंगागढ़ गांव के सर्वजीत सिंह (43) के घर के बाहर हथियार लेकर बैठी थी, जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी। इसके बाद एसआई रचना बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की। जांच के दौरान उनके पास 12 बोर की बंदूक और एक थैली में 32 बोर की रिवॉल्वर बरामद हुई।

इस दौरान महिला ने दावा किया कि दोनों हथियार लाइसेंसी हैं लेकिन उनके पास इन हथियारों को पंजाब से बाहर लाने के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने इसे आर्म्स रूल्स का उल्लंघन मानते हुए मामला दर्ज किया और दोनों हथियार जब्त कर लिए हैं।


Share This News