ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 3 व्यापारी के बैग से उड़ाए 15 लाख रुपये Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले में रावतसर में लघुशंका के लिए बस से नीचे उतरे व्यापारी के बैग से 15 लाख रुपए चोरी हो गए। इसे लेकर पीड़ित ने रावतसर पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। व्यापारी लघुशंका के लिए बस से नीचे उतरा था, वापस आया तो पैसे गायब मिले। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई धान मंडी रावतसर निवासी अमित कुमार पुत्र सुशील कुमार खारीवाल ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि 29 नवंबर को मेरे बहनोई 15 लाख रुपये देने के लिए रात में रावतसर से जयपुर के लिए कड़वासरा बस सर्विस की बस से रवाना हुआ था। बस में मैं स्लीपर नंबर चार पर बैठा था और मेरे पास बैग में अपने कपड़ों के अलावा एक थैले में 500 व 200 रुपये की गड्डियों में 15 लाख रुपये थे।

बस रावतसर से रवाना होकर 10-15 मिनट बाद बत्रा होटल धनासर कैंची पर रुकी तो मैं अपना बैग स्लीपर में रखकर लघुशंका के लिए होटल में गया। थोड़ी देर बाद वापस आया तो मेरे बैग की चेन खुली थी और कपड़े आदि बिखरे हुए थे और रुपयों का थैला गायब था।


Share This News