ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241127 192815 बीकानेर पूर्व राजपरिवार में विवाद: राज्यश्री कुमारी ने कहा एफआईआर फर्जी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर पूर्व राजपरिवार में चल रहे विवाद व कानूनी लड़ाई के बीच पुलिस थानों में परस्पर मामले दर्ज हुए है। इस बीच परिवार की सदस्य राज्यश्री कुमारी ने आज एक वीडियो जारी कर बताया कि उनके व स्टाफ के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण तरीके से फर्जी एफआईआर दर्ज करवाई गई है । संजय शर्मा द्वारा सिद्धि कुमारी वगैरह को सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग, बीकानेर के जिस तथाकथित आदेश से ट्रस्टी एवं अध्यक्षा होना बाताया जा रहा हैं उन सभी आदेशों के विरुद्ध कमिश्नर देवस्थान, उदयपुर के समक्ष अपीलें लम्बित हैं जिसके कारण सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग, बीकानेर का आदेश अन्तिमता प्राप्त किया हुआ नहीं हैं। माननीय हाईकोर्ट, जोधपुर ने भी देवस्थान कमिश्नर, उदयपुर को दिशा निर्देश जारी कर सिद्धि कुमारी आदि पर विभिन्न पाबन्दियों लगाई हैं।

समस्त ट्रस्टों का चार्ज आज भी ट्रस्ट विधान से बने हम ट्रस्टीगण के पास ही हैं जिसे उक्त एफ.आई.आर. में भी स्वीकार करती हैं।

वास्तव में राजमाता साहब की कानूनन वैध वसियत के अभाव में हिन्दू उत्तराधिकारी अधिनियम के अनुसार सम्पति में हिस्सा मांग लेने तथा राजमाता सुशीला कुमारी जी की चल सम्पतियाँ खुर्दबुर्द ना हो इसके लिए माननीय न्यायालय द्वारा मौका कमिश्नर नियुक्त कर देने से बौखलाकर यह आधारहीन एफ.आई.आर. अपने विधायक होने का नाजायज फायदा उठाते हुए फर्जी दर्ज करवाई हैं जिसके लिए अलग से सक्षम कानूनी कार्यवाही की जायेगी।


Share This News