ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20241118 130627 नशे के कारोबार में महिलाएं भी शामिल, 2 गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नशे की दुनिया मे महिलाएं भी शामिल है। बीकानेर जिले की महाजन थाना पुलिस ने  डोडा पोस्त की तस्करी करते दो महिलाओं व एक वृद्ध को पकड़ा है। इन आरोपियों की पहचान अबुल खुराना, मलोट थाना क्षेत्र, मुक्तसर साहेब पंजाब निवासी 70 वर्षीय गुरमेल सिंह पुत्र गनी सिंह मजबी सिख, मोरजंड सिखान, संगरिया, हनुमानगढ़ हाल मलोट सिटी, मुक्तसर साहेब, पंजाब निवासी 48 वर्षीय गुरजीत कौर पत्नी बाबूसिंह व मसीतां, डबावाली सिटी, हरियाणा निवासी 27 वर्षीय कुलविंद्र कौर पत्नी काला सिंह पुत्री साधुसिंह मजबी सिख के रूप में हुई है।

जानकारी देते गए थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान बसों की चैकिंग की गई थी। आरोपी बस से उतर रहे थे, तलाशी में उनके पास 9.5 किलो डोडा मिला। आरोपी पहले से ही तस्करी में लिप्त है। गुरजीत कौर पत्नी बाबू सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से 3-4 मुकदमें दर्ज हैं। वह 7 दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आई थी। गुरजीत का पति बाबूसिंह भी तस्कर बताया जा रहा है, वह अभी जेल में बंद हैं। वहीं उसकी भतीजी कुलविंद्र का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। गुरमेल सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड मंगवाया गया है।


Share This News