ताजा खबरे
IMG 20241117 WA0197 बीजेपी गंगाशहर मंडल की महापर्व बैठक Bikaner Local News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी गंगाशहर मंडल की महापर्व बैठक का आयोजन गंगा शहर मंडल प्रभारी भाजपा बीकानेर संस्थापक सदस्य एवं पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संपत पारीक के नेतृत्व में हुआ।
महापर्व के इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पार्षद सुमन छाजेड़ की उपस्थिति में कार्यक्रम वंदे मातरम गीत के द्वारा की गई। मंडल प्रभारी संपत पारीक जी ने भाजपा परिवार के संस्थापक सदस्यों को याद करते हुए उनके द्वारा पार्टी के लिए एवं राष्ट्र के लिए योगदान के बारे में सबको अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब भाजपा की पहचान बहुत कम लोगों तक थी और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में राष्ट्रीय निर्माण में कार्य कर रही है जिसका श्रेय भाजपा परिवार से जुड़े हुए समस्त कार्यकर्ताओं को जाता है।
मुख्य वक्ता सुमन छाजेड़ जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सदैव राष्ट्र के लिए एवं पार्टी के लिए निष्पक्ष रूप से कार्य करने के लिए आग्रह किया एवं सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा भी की।
इस अवसर पर गंगा शहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, मंडल महामंत्री मगाराम नाई, प्रकाश मेघवाल, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, कैलाश सोनी, कोषाध्यक्ष मूलचंद दैया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरिता नाहटा, मंडल मंत्री राजश्री कच्छावा, स्वाति छाजेड़, वरिष्ठ कार्यकर्ता मुल्तान चंद बेद व मंडल मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया जिला संयोजक सीए अंकुश चोपड़ा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं ने मंडल प्रभारी एवं मुख्य वक्ता का पार्टी का पताका पहनाकर भाजपा परिवार की ओर से स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा ने आए हुए समस्त कार्यकर्ताओं, प्रभारी एवं मुख्य वक्ता का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Share This News