

बीकानेर के बीछवाल थाना पुलिस ने राजकुमार सारण हत्याकांड मामले में लिप्त तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार हत्या के मामले में 6 जनों को गिरफ्तारी हो चुकी है। थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं में करमीसर निवासी 67 वर्षीय चंपादेवी सारण,35 वर्षीय अमरीदेवी जाट,32 वर्षीय शारदा देवी जाट है। जबकि इससे पहले कुंभाराम जाट,देवीलाल जाट व उदराम जाट को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है।गौरतलब रहे कि सभी आरोपी भी मृतक राजकुमार के रिश्तेदार ही हैं। जिनमें पहले से ज़मीनी विवाद भी चल रहा था। मगर हत्या की वारदात का कारण खेत में गाय घुस जाना ही रहा।

राजकुमार के चाचा 66 वर्षीय किसनाराम पुत्र उमा राम के अनुसार वे सब शोभासर की रोही में अलग अलग ढ़ाणियों में रहते हैं। 5 नवंबर की दोपहर उसकी गाय उसके सगे भाई कुंभाराम की ढ़ाणी में चली गई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। कुंभाराम ने किसनाराम के साथ गाली गलौज की। बीच बचाव में आए राजकुमार से विवाद बढ़ा। उसी रात दस बजे आरोपी पक्ष के लोग इक_ा होकर आए और राजकुमार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच बचाव में आए किसनाराम को भी पीटा।