ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20241023 101608 50 कोलायत में 60 करोड़ रुपए की लागत से लगेंगे एक लाख विद्युत पोल Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में विद्युत के एक लाख पोल लगाए जाएंगे। इन पर 60 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इससे विद्युत पोल की कमी के कारण अब तक बिजली से वंचित गांवों और ढाणियों तक रोशनी पहुंचाई जाएगी।
विधायक श्री भाटी ने बताया कि आरडीएसएस योजना के तहत कोलायत विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव-ढाणी को विद्युत कनेक्शन से प्रत्येक परिवार लाभान्वित हों, इसके मद्देनजर भारत पाक सीमा स्थित भाटियों की ढाणी क्षेत्र से बुधवार को कार्य की शुरुआत कर दी गई है।

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि कार्य पूर्ण होने से आने वाले समय में कोलायत के सभी गाँव की समस्त ढाणियों में विद्युत कनेक्शन हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सभी शेष गैर-विद्युतीकृत घरों को बिजली कनेक्शन प्रदान करके सभी को सुचारू व निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाना सर्वोच्च लक्ष्य है। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 60 करोड़ रूपये की लागत से होने वाले कार्यों को समयबद्ध और पूर्ण गुणवत्ता से करवाएगा जाएगा।


Share This News