ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20241114 151100 बीकानेर : प.नेहरू प्रतिमा को अज्ञात लोगों पहुँचाया नुक़सान आत्मनिर्भर देश बनाने में पंडित जी का खास योगदान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के जवाहर पार्क स्थित देश के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने नुक़सान पहुंचाया। यह खबर आग की तरह फैली। इसके बाद आक्रोशित काँग्रेसजन बड़ी संख्या में प्रतिमा स्थल पर हुए इकट्ठा। सभी ने प्रतिमा को नुक़सान पहुँचाए जाने को साज़िश बताया। इस दौरान यूआईटी सचिव को ज़िला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। तथा प्रतिमा की मरम्मत करवाने और सुरक्षा व्यवस्था किये जाने की माँग की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मन्त्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला, शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, प्रदेश सचिव ज़िया-उर-रहमान, युवा नेता ताहिर हुसैन क़ादरी और आशा स्वामी सहित कई नेता रहे मौजूद। वरिष्ठ नेता कल्ला ने प्रतिमा स्थल से किया आईजी को फोन रोष जताते हुए प्रतिमा स्थल को तुरंत ठीक करवाने और दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।

आजाद भारत को याचक की जगह आत्मनिर्भर दे बनाने में पंडित जी का योगदान IMG 20241114 WA0089 बीकानेर : प.नेहरू प्रतिमा को अज्ञात लोगों पहुँचाया नुक़सान आत्मनिर्भर देश बनाने में पंडित जी का खास योगदान Rajasthan News Portal राजस्थान– प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी जयंती पर जवाहर पार्क स्थित प्रतिमा स्थल पर शहर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष यशपाल गहलोत एवम बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में पुष्पांजलि और शब्दांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ

पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता डॉ बुलाकिदास कल्ला ने पुष्पांजलि करते हुए कहा कि पंडित नेहरू की योजनाओं ने आजाद भारत में उद्योग की नींव रखी आजाद भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नेहरू जी ने अपने पहले कार्यकाल में खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया और देखते देखते भारत में खेती के प्रति रुझान बढ़ने लगा पंडित नेहरू दूरदर्शिता के धनी थे
जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की जब भारत आजाद हुआ तब देश की वित्तीय हालात स्थति बहुत दयनीय थी हालात ये थे की हर छोटी से छोटी चीज के लिए विदेशों पर निर्भर थे उस वक्त पंडित नेहरू के सामने बहुत बड़ी चुनौती थी लेकिन अपनी कार्तव्यता और दूरदर्शिता के बूते देश में हरित क्रांति और लघु उद्योगो को प्रोत्साहित कर पंडित जी ने याचक की जगह आत्मनिर्भर भारत की आधार शिला रखी

जिला देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि पंचवर्षीय योजना के तहत देश की प्रगति को सुनिश्चित किया इस हालात में यह कहा जा सकता है की पंडित नेहरू की कार्ययोजना भारत जैसे विविधता वाले देश को मजबूत भारत बनने में कारगर साबित हुई आज के दिन हम उन्हे याद करके उनके पथ को अपना सके यह देश के हालात को सुधारने वाला साबित होगा

प्रदेश कांग्रेस सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की पंडित नेहरू देश के हर वर्ग के चहेते थे

प्रदेश सचिव गजेंद्र सिंह सांखला ने कहा कि आज के दिन हम ये प्रण करे की नेहरू जी के शसक्त देश बनाने की नीति को अपनाते हुए अखंड भारत को अक्षुण बनाए रखेंगे

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने संचालन करते हुए नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला

देहात संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि स्मरण सभा को प्रेमरतन जोशी, पन्नालाल मेघवाल, जावेद पडिहार, प्रेमरतन जोशी पट्टू जोशी, पाबूराम नायक, अंबाराम इनखिया, मनोज किराडू, पूनमचंद नायक, एजाज पठान पूनमचंद भांभू, बिरजराम भील, सफी खान पूनम चंद नायक शर्मिला पंचारिया, आशा देवी स्वामी, वंदना गुप्ता बंसीलाल आचार्य, मुमताज शेख, हनुमान व्यास हाजीर खान, हरिप्रकाश वाल्मिकी, प्रियंका पंचारिया,मोइनुद्दीन, अजमल हुसैन, मुकेश जोशी जहूंरदिन जालवाली, प्रकाश स्वामी, बिजेंद्र सिंह बिदावत सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


Share This News